Sun. Sep 27th, 2026

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, जिलाधिकारी व एसपी आजमगढ़ ने थाना मुबारकपुर क्षेत्र में किया पैदल गश्त

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़, 4 जून 2025 — आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीना द्वारा थाना मुबारकपुर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व एसपी ने थाना मुबारकपुर प्रभारी निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल के साथ ईदगाह, मस्जिदों, इमामबाड़ों, मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों एवं सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई तथा अवांछनीय तत्वों पर सतर्क निगाह रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी तरह की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना से बचने की अपील की और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग की भावना बनाए रखने को कहा।

इस अवसर पर समस्त पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहार के दौरान सतर्कता बरती जाए और किसी भी स्थिति में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई चूक न हो।

प्रशासन द्वारा की जा रही सक्रियता को लेकर स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *