उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0)” के तहत जनपद आजमगढ़ में आज एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा-निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा पुलिस चौपाल व पाठशाला के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया।
इस विशेष अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, संरक्षण कानूनों और सहायता संसाधनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले प्रमुख अपराधों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जागरूकता अभियान के दौरान निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि महिलाएं और बालिकाएं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें:
- वीमेन पावर लाइन – 1090
- पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
- सीएम हेल्पलाइन – 1076
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
- वन स्टॉप सेंटर – 181
- साइबर हेल्पलाइन – 1930
- स्वास्थ्य सेवा – 102
- एम्बुलेंस सेवा – 108
- जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। मिशन शक्ति के इस चरण में जनपद की पुलिस पूरी सक्रियता के साथ महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्राओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना