Sat. Sep 26th, 2026

पहलगाम हादसे के बाद एक्शन में एजेंसियां: लॉन्ग टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, शादीशुदा महिलाओं की संख्या अधिक

शेयर जरूर कीजिए.

लखनऊ/नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत अब लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश और जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। विशेष रूप से वे नागरिक, जो विवाह के बाद भारत में बस गए हैं, अब एजेंसियों के रडार पर हैं।

उत्तर प्रदेश में पुलिस और खुफिया एजेंसियां ऐसे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का ब्योरा जुटा रही हैं, जो कई वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। सबसे अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के बुलंदशहर में होने की सूचना है, जबकि वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, भदोही और मेरठ जैसे जिलों में भी इनकी उपस्थिति दर्ज की गई है।

सूत्रों के अनुसार, शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को पहले ही भारत से वापस भेजा जा चुका है। इसके बाद अब लॉन्ग टर्म वीजा समेत अन्य 15 प्रकार के वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा रही है। इनमें से बड़ी संख्या उन महिलाओं की है, जो विवाह के उपरांत भारत आई थीं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ऐसे नागरिकों को भारत से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कुछ लोग स्वेच्छा से पाकिस्तान लौट चुके हैं, जबकि करीब 50 पाकिस्तानी नागरिकों को अब तक आधिकारिक तौर पर वापस भेजा जा चुका है।

वहीं दूसरी ओर, अवैध रूप से भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की सही संख्या फिलहाल एजेंसियों के पास नहीं है। इस संबंध में गोपनीय ढंग से जानकारी जुटाई जा रही है।

सुरक्षा कारणों से यह कवायद बेहद अहम मानी जा रही है, ताकि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *