भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिला कार्यालय पर एक विशेष स्थापना दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, जो आज विचारधारा, सदस्यता और प्रतिनिधित्व के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। उन्होंने बताया कि पार्टी की जड़ें 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ में निहित हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रारंभिक वर्षों में अनेक कठिनाइयों का सामना किया। 1984 के आम चुनाव में मात्र दो सीटों से शुरुआत करने वाली पार्टी आज न केवल लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में है, बल्कि देश के 19 राज्यों में अकेले या सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है।
ध्रुव कुमार सिंह ने यह भी कहा कि पार्टी राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ सुशासन व विकास के मार्ग पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से श्री कृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, कल्पनात पासवान, घनश्याम पटेल (प्रदेश महामंत्री, किसान मोर्चा), मंजू सरोज, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, निखिल राय, मिथिलेश चौरसिया, सौदागर भारती, और आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया।




- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद