आजमगढ़, पवई: थाना पवई पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व. महेन्द्र कुमार यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना पवई, आजमगढ़ के रूप में हुई है।
30 मार्च 2025 को वादिनी कौशिल्या देवी पत्नी छोटकुन यादव, निवासी ग्राम भानीपुर थाना पवई द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई थी। आरोप था कि ग्राम सुल्तानपुर के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र कुमार यादव से वृद्धा पेंशन के नाम पर दिए गए 500 रुपये वापस मांगने पर वह आग बबूला हो गया। गाली-गलौज करने के साथ ही सुरेन्द्र ने लाठी-डंडे से वादिनी के बेटे राजेश यादव पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इसके साथ ही सुरेन्द्र ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इस मामले में थाना पवई पर मुकदमा संख्या 112/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/110 भा.दं.सं. के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था।
04 अप्रैल 2025 को करीब 11:50 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव को ग्राम मिल्कीपुर से ग्राम सुल्तानपुर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया।




- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद