

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार की सुबह सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इससे पहले बुधवार को 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी।
गुरुवार को हुए तबादलों के तहत उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, लखनऊ बनाया गया है, इससे पहले वह आईजी आर्थिक अपराध के पद पर थे। विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध), कानपुर नगर नियुक्त किया गया है, इससे पहले वह आईजी सुरक्षा, लखनऊ थे।
इसी तरह अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), लखनऊ बनाया गया है, जबकि बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), पुलिस कमिश्नरेट के पद पर तैनात किया गया है। प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी बनाया गया, इससे पहले वह एएनटीएफ मुख्यालय में तैनात थे। एसम कासिम को पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर तथा मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
16 आईपीएस अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती
डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी थी। इनमें अंजली विश्वकर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, शैव्या गोयल (नोएडा), आदित्य (आगरा), किरन यादव द्वितीय और डॉ. अमोल मुरकुट (लखनऊ), पुष्कर वर्मा (प्रयागराज) को वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के रूप में पदोन्नत किया गया है।
इसके अलावा, कुंवर आकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद, अनंत चंद्रशेखर को अपर पुलिस अधीक्षक, चंदौली, अंशिका वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली, अमरेंद्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर, शुभम अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक, भदोही, रल्लापल्ली वसंथ कुमार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, लखनऊ, अरुण कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी, व्योम बिंदल को अपर पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर, और भंवरे दीक्षा अरुण को एएसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर बनाया गया है।


- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना