आजमगढ़, – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने जिले में सक्रिय धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित अपराधी गैंग को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया है। यह गैंग आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए धोखाधड़ी जैसे अपराधों को अंजाम देता था।

गैंग का विवरण:
पुलिस के अनुसार, थाना सरायमीर क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह का सरगना परवेज अहमद (पुत्र अशफाक अहमद, निवासी शेरवां, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़) है। परवेज अहमद (49 वर्ष) जिले में संगठित गैंग बनाकर धोखाधड़ी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहा था।
गैंग के दो अन्य सदस्य:
- नसीम अहमद (पुत्र मैनुद्दीन, निवासी शेरवां, थाना सरायमीर, उम्र 57 वर्ष)
- दिवाकर सिंह (पुत्र जिलेदार सिंह, निवासी गोकुलपुर खानकाह, थाना सरायमीर, उम्र 57 वर्ष)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध कर दिया गया है, जिसका कोड नंबर “D-258” होगा। पुलिस ने यह भी कहा कि इस गिरोह के खिलाफ प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी और जल्द ही कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण