आज़मगढ़ :19 फरवरी 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में आज़मगढ़ पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सराहनीय कार्य किया गया।
साइबर फ्रॉड के एक मामले में, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15,000 रुपये आवेदक के खाते में वापस कराया।

मामले का विवरण:
आवेदक रामेश्वर चौहान, निवासी सिवान, थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़ के साथ दिनांक 5 दिसंबर 2024 को शेयर मार्केट में पैसा लगाने और अधिक लाभ का झांसा देकर कुल 1,03,646.30 रुपये की ठगी की गई थी।
आवेदक ने इस मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दिनांक 6 फरवरी 2025 को शिकायत संख्या 33112240152939 के तहत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर थाना रौनापार की साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। टीम के कांस्टेबल (मु.) रत्नेश सिंह ने ठगी की गई राशि में से 15,000 रुपये यूको बैंक में होल्ड करा दिए। बैंक से संपर्क कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह राशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
पुलिस टीम का विवरण:
- कांस्टेबल आशीष यादव, थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़
- कांस्टेबल रत्नेश सिंह, थाना रौनापार, जनपद आज़मगढ़
आजमगढ़ पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई आम नागरिकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साइबर अपराध के मामलों में ऐसे प्रयास लोगों के विश्वास को मजबूत करते हैं।
- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना