आजमगढ़: जनपद पुलिस ने एक बार फिर से अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 111 गुमशुदा एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सौंप दिया। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद में फरवरी 2024 से मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत नागरिकों द्वारा अपने खोए हुए मोबाइल की शिकायत सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराई जाती है, जिसके बाद आजमगढ़ पुलिस द्वारा उन्हें खोजकर वापस किया जाता है।

12 माह में 1339 मोबाइल बरामद, 2.35 करोड़ रुपये मूल्य के फोनों की बरामदगी
इस अभियान के तहत फरवरी से दिसंबर 2024 तक कुल 1228 एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग 2.28 करोड़ रुपये) बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। वहीं, जनवरी 2025 में 111 और मोबाइल (कीमत लगभग 24 लाख रुपये) बरामद किए गए। इस प्रकार पिछले 12 महीनों में कुल 1339 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2.35 करोड़ रुपये) बरामद कर मोबाइल धारकों को सौंपे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें
- Azamgarh news: चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल का बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
एएसपी ग्रामीण ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन
आज दिनांक 09 फरवरी 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।
पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान
इस सराहनीय कार्य के लिए जनपद के समस्त थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवा भावना की सराहना की।
जनपद पुलिस की यह मुहिम आम जनता के लिए राहत देने वाली साबित हो रही है। इस पहल से न केवल तकनीकी जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
