

Tiny tots school, रैदोपुर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, रैदोपुर द्वारा नर्सरी विभाग का वार्षिकोत्सव हेरिऔध कला भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिला प्रशासन राहुल विश्वकर्मा की माता श्रीमती भावना विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री अनिल सिंह, श्री अशोक गौड़, श्रीमती पूनम गौड़ एवं प्रधानाचार्य श्री नितिन गौड़ उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव में फ्री नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनका उत्साह देखने लायक था।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और स्कूल प्रशासन व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान राजेश्वर सिंह, प्रमोद निषाद, कृष्णा कौशल, अतुल श्री आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम यादव एवं श्रीमती सुमन श्रीवास्तव ने किया.
यह भी पढ़ें–
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण