Wed. Sep 16th, 2026

भ्रष्टाचार पर गरजे सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान को बताया चौंकाने वाला03 जुलाई को आजमगढ़ आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

शेयर जरूर कीजिए.

अतरौलिया (आजमगढ़): समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. संग्राम यादव ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा और भ्रष्टाचार के बीच की सांठगांठ पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा और भ्रष्टाचार अब एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार ने एक नया आयाम हासिल कर लिया है।”

डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि भाजपा के ही जिलाध्यक्ष द्वारा शपथपत्र देकर अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार उजागर करना बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ने अपने बयान में जिन गंभीर आरोपों का खुलासा किया है, वे बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं:

  1. आउटसोर्सिंग भर्ती में पैसे लेकर नियुक्तियां करना
  2. पुलिस भर्ती के दौरान मेडिकल जांच में अभ्यर्थियों से धन उगाही
  3. नर्सिंग होम को पैसे के लिए सील करना और फिर रिश्वत लेकर उन्हें दोबारा खोल देना

सपा विधायक ने कहा कि जब विपक्ष ऐसे मुद्दों को उठाता है, तो कहा जाता है कि यह विपक्ष का काम है, लेकिन अब तो भ्रष्टाचार का स्तर इतना बढ़ गया है कि सत्ता पक्ष के लोग भी अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने को मजबूर हो गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 03 जुलाई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सपा कार्यालय और आवास का विधिवत गृह प्रवेश करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को नई ऊर्जा देंगे। इसके लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं।डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं और आमजन से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *