थाना सरायमीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त रूमान पुत्र शाह आलम, निवासी नन्दाव, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शनिवार रात 8:45 बजे यासीर बिल्डिंग मैटेरियल के पास से की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सरायमीर के प्रभारी निरीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के आधार पर एक संगठित आपराधिक गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसका संचालन गैंग लीडर शंकर यादव उर्फ झब्बू एवं उसका साथी रूमान कर रहे थे। यह गिरोह सरकारी प्रतिष्ठानों, घरों और दुकानों में चोरी कर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ अर्जित करता था। मामले में थाना सरायमीर पर मुकदमा संख्या 238/2025 धारा 2(ख)(I)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत केस दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी खतरनाक है, जिसमें कुल 10 मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। इसमें शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम, वन संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराएं शामिल हैं। अभियुक्त पर आजमगढ़ के सरायमीर, गंभीरपुर, बरदह, पवई सहित जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाने में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
- उप निरीक्षक देवचरण सिंह
- उप निरीक्षक हरिकेश शर्मा
- कांस्टेबल विजय कुमार
- कांस्टेबल चन्दन कुमार
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। सरायमीर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।



- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: S.N Convent School & College सिधारी में वार्षिक फल उत्सव एवं रिजल्ट वितरण समारोह का भव्य आयोजन
- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता