Thu. Sep 24th, 2026

आजमगढ़:थाना अतरौलिया पुलिस को बड़ी सफलता – विद्यालय में चोरी करने वाला शातिर अपराधी हिमांशु पाण्डेय गिरफ्तार, अवैध असलहा व चोरी का सामान बरामद

शेयर जरूर कीजिए.

आजमगढ़:थाना अतरौलिया पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय पेडरा व प्राथमिक विद्यालय बनवारीपट्टी में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से चोरी गए सामान के साथ-साथ एक अवैध देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 विनय कुमार व उनकी टीम ने अभियुक्त हिमांशु पाण्डेय पुत्र संदीप पाण्डेय (उम्र 20 वर्ष), निवासी बहिंगवा जोगीपुर, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकर नगर को खीरिडीहा अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया।

बरामदगी:

  • एक देशी तमंचा 315 बोर
  • एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
  • एक गैस चूल्हा
  • एक ब्लूटूथ स्पीकर
  • एक माइक
  • दो तौलिए
  • ₹14,250/- नगद

पंजीकृत अभियोग:

  1. मु0अ0सं0 158/25 – धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया
  2. मु0अ0सं0 111/25 – धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया
  3. मु0अ0सं0 162/25 – धारा 9/25 आर्म्स एक्ट, थाना अतरौलिया

गिरफ्तारी का विवरण:

दिनांक 16.05.2025 को सुबह करीब 4:30 बजे उ0नि0 विनय कुमार व हमराहियों हे0का0 गोविन्द मौर्या, का0 धन्नू यादव तथा का0 रमेश कुमार द्वारा अभियुक्त को खीरिडीहा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु पाण्डेय के विरुद्ध पहले से ही 8 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट, तथा बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। इनमें से कई मामले थाना अतरौलिया, आलापुर तथा जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर में दर्ज हैं।

पुलिस टीम:

  • उ0नि0 विनय कुमार
  • हे0का0 गोविन्द मौर्या
  • का0 धन्नू यादव
  • का0 रमेश कुमार
    (थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़)
Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *