
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल तेलीपाड़ा का है, जहां गुरुवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने एक रोजेदार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइक सवार बदमाशों ने दागीं 8-9 गोलियां
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 25 वर्षीय आरिश पुत्र राशिद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरिश रोजे से था और 14 मार्च की सुबह करीब 3:30 बजे कुछ युवक बाइक से आए और अचानक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने 8-9 गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही आरिश की मौत हो गई। गोलियों की गूंज से इलाके में दहशत फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी हैं। मृतक आरिश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं इलाके में भी इस वारदात को लेकर गम और गुस्से का माहौल है। पुलिस अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण