आजमगढ़। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में जनसुनवाई के दौरान आगामी बजट को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट किसानों, नौजवानों, गरीबों और निर्धनों के लिए और बेहतर होगा। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बजट करार देते हुए कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है, उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भी 19 फरवरी को ऐसा बजट पेश करने जा रही है, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा।
राजभर ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और गरीबों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बजट में कई नई योजनाएं लेकर आ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह बजट हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करेगा।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के आरोपों का खंडन
ओमप्रकाश राजभर ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के आरोपों का जोरदार खंडन किया। धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियां भाजपा अपने लोगों को देना चाहती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि गृह मंत्री के आग्रह पर सदन के अध्यक्ष ने बैठक बुलाकर सभी प्रस्तावों को मान लिया है।

विपक्ष पर कसा तंज
राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “विपक्ष के लोग पाकिस्तान का पानी पीते हैं, और पाकिस्तान के पानी में केवल विरोध ही होता है। इसलिए ये लोग सिर्फ विरोध की बातें करेंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के लिए काम कर रही है और विपक्ष के पास केवल आलोचना के अलावा कुछ नहीं बचा है।
19 फरवरी को पेश होगा बजट
प्रदेश सरकार 19 फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राजभर ने विश्वास जताया कि इस बार का बजट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण