आजमगढ़: थाना मुबारकपुर क्षेत्र के सठियांव चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 411 रुपये भी बरामद किए हैं।
घटना का विवरण
दिनांक 02 फरवरी 2025 को वादी किशन मोदनवाल पुत्र कालीचरन मोदनवाल, निवासी सठियांव बाजार, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ ने थाना मुबारकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां रखी दान पेटी से करीब 400-500 रुपये की चोरी कर ली गई है। इस वारदात को शिवा पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम अमुड़ी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा अंजाम दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा संख्या 49/2025 धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी सठियांव उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी
घटना के 24 घंटे के भीतर, दिनांक 02 फरवरी 2025 को थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली कि मंदिर में चोरी करने वाला अभियुक्त सठियांव स्थित देशी शराब के ठेके के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त शिवा उर्फ शिवानंद पुत्र राजेन्द्र यादव को रात्रि 9:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 411 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

अपराधी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त शिवा उर्फ शिवानंद का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ थाना मुबारकपुर में मुकदमा संख्या 162/2021 धारा 457/380/411 भादवि के तहत मामला दर्ज है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें
- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण