Sun. Sep 27th, 2026

आजमगढ़: तांत्रिक पूजा के बहाने महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर जरूर कीजिए.


जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर क्षेत्र में तांत्रिक पूजा के नाम पर महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 6 जुलाई 2025 की रात की है, जब गांव पहलवानपुर की एक युवती को तंत्र-मंत्र के बहाने घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी द्वारा थाना कंधरापुर में दी गई तहरीर में बताया गया कि 6 जुलाई की रात लगभग 8 बजे चंदू पुत्र फूलचंद, उसकी पत्नी शबनम और उनके दो सहयोगी युवती को झाड़-फूंक के बहाने घर से बाहर ले गए। वहां उन्होंने पहले छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने पर तंत्र विद्या का हवाला देकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में थाना कंधरापुर में मुकदमा संख्या 209/25 धारा 3(5)/74/103(1) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने टीम गठित कर छानबीन शुरू की। आज 8 जुलाई 2025 को सुबह करीब 6:05 बजे ग्राम अवती पहलवानपुर में दबिश देकर पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों—चंदू (30 वर्ष) एवं उसकी पत्नी शबनम (29 वर्ष)—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

बरामदगी:
गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम ने उनके पास से 250 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता
  • कांस्टेबल विनय कुमार
  • कांस्टेबल अनूप खरवार
  • महिला आरक्षी रागिनी पाठक
    (थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़)

पुलिस का बयान:
पुलिस के अनुसार, शेष अज्ञात अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह मामला अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और अपराध के खतरनाक मेल का उदाहरण है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *