गंभीरपुर, आज़मगढ़ – दिनांक 24 अप्रैल 2025 को थाना गंभीरपुर पुलिस ने अपहरण के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र शफीक निवासी रानीपुर रजमो, थाना गंभीरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
वादी ने 24 अप्रैल को थाना गंभीरपुर में लिखित तहरीर दी थी कि अभियुक्त अरमान ने उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर 22 अप्रैल की रात बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में थाना गंभीरपुर पर मु0अ0सं0 108/25, धारा 137(2), 87 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दोपहर करीब 1:10 बजे उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदपुर तिराहे से अभियुक्त अरमान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहृता को भी सुरक्षित बरामद किया गया.



- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
- पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की कार्रवाई
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई