प्रयागराज, नैनी। नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल स्थित करबला कब्रिस्तान में बुधवार की भोर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अरैल मुरादपुर निवासी मोसिम खान (28) पुत्र निसार खान के रूप में हुई है, जो फतेह मोहम्मद चौराहे पर होटल चलाता था।
सुबह शव मिलने की खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे और गांव के ही एक दबंग परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को मोसिम की गांव के ही एक दबंग परिवार से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, उस वक्त स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम मोसिम एक शादी समारोह में खाना बनाने गया था, लेकिन रातभर वह घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह कब्रिस्तान में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची भीड़ में शव की पहचान मोसिम के रूप में हुई।
नैनी पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मंगलवार को मोसिम का गांव के एक युवक से विवाद होना सामने आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार