

आजमगढ़। थाना कन्धरापुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त वसीम पुत्र सहाबुद्दीन, निवासी ग्राम खानका, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को मोतीगंज बाजार के आगे जैराजपुर से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर कृष्ण कुमार गुप्ता के निर्देशन में उपनिरीक्षक जावेद अख्तर व उनकी टीम द्वारा की गई।
क्या है मामला?
दिनांक 20 सितंबर 2024 की रात करीब 9:30 बजे नरायनपुर गांव के पास सिवान में विजयी मौर्या के खेत में तीन लोग मोहम्मद पुत्र अब्दुल जलील, वसीम पुत्र सहाबुद्दीन, और नियाज उर्फ मोटू प्रतिबंधित पशु का वध कर उसे बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर मोहम्मद को पकड़ लिया, जबकि वसीम और नियाज असलहा लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना पर थाना कन्धरापुर में मु0अ0सं0 268/2024 धारा 3/5/8 गो हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस प्रकरण की विवेचना के बाद वसीम समेत अन्य आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ थाना कन्धरापुर में मु0अ0सं0 76/2025 धारा 2(b)(xvii)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत केस दर्ज किया गया था।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त वसीम के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:
- मु0अ0सं0 268/2024 – धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम, थाना कन्धरापुर।
- मु0अ0सं0 278/2024 – धारा 379 भादवि, थाना बिलरियागंज।
- मु0अ0सं0 272/2024 – धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना बिलरियागंज।
- मु0अ0सं0 76/2025 – गैंगस्टर एक्ट, थाना कन्धरापुर।
पुलिस की कार्रवाई जारी
थाना कन्धरापुर पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं। इस तरह की अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


- Azamgarh News: ट्रक ट्राला चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
- Azamgarh News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श बैठक में एक प्रकरण का हुआ समझौता
- Azamgarh News: ग्राम प्रहरियों को वर्दी किट वितरण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल
- Azamgarh News: जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्त गिरफ्तार, चाकू बरामद
- Azamgarh News: रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, आला जुर्म बरामद