

आज़मगढ़ : हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा पंद्रह रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 1 सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने सोमवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा जयप्रकाश सिंह निवासी भैरोदासपुर थाना महाराजगंज की गांव के ही पट्टीदार सोनू सिंह से रंजिश चल रही थी। सोनू सिंह ने वर्ष 2013 में जयप्रकाश सिंह के चचेरे भाई रंजन सिंह की हत्या की थी। इस मुकदमे में जयप्रकाश सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह गवाह थे।सोनू ने अशोक सिंह पर गवाही न करने का दबाव बनाया था। अशोक सिंह 10जून 2015 की रात आठ बजे एक शादी में जाने के लिए घर से निकले। दूसरे दिन गांव से थोड़ी दूर पर अशोक सिंह लाश मिली।वादी मुकदमा जय प्रकाश सिंह ने सोनू सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अगस्त 2015 में चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता जगदंबा पांडे तथा संजीव सिंह ने कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी सोनू सिंह को आजीवन कारावास तथा पंद्रह हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।


- दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS की कार्रवाई, घर व सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा हुआ नोटिस
- आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹7 हजार वापस
- आजमगढ़ में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने का मामला, 10 महीने बाद वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
- निजामाबाद में भाजपा की दावेदारी मजबूत कर रहे दीपक राय
- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण