आजमगढ़: नेहरू हाल सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत की बैठक संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य अशोक राजभर ने अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
अशोक राजभर ने बताया कि बैठक में सबसे पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने बताया कि कुरुथुआ से बर्रा, कुरुथुआ से अनुचित बस्ती, कुरुथुआ से यादव पाहि बस्ती, ग्राम तुंगी से अनुसूचित बस्ती, जगदीशपुर, दशमलडा मुसहर बस्ती और कोदहरा प्रजापति बस्ती तक की सड़कों की मरम्मत के लिए PWD विभाग को लिखित अनुरोध भेजा गया है।
इसके अलावा, ग्राम अजाउर के प्राइमरी पाठशाला से जुड़ने वाली सड़क की मरम्मत कराने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों की मरम्मत से क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और विकास को गति मिलेगी।
बैठक में अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। अशोक राजभर ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।


- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार