आजमगढ़। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की तत्परता से राहत मिली है। थाना सरायमीर क्षेत्र के ग्राम करौली खुर्द निवासी मो. शादाब के खाते से साइबर ठगों ने 7,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
पीड़ित ने इस धोखाधड़ी की शिकायत साइबर पोर्टल (शिकायत सं. 33102250022762) पर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते को होल्ड कर दिया।
थाना सरायमीर के साइबर हेल्पडेस्क कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ ने ठग के बैंक खाते की जांच कर उससे संपर्क किया और कानूनी प्रक्रिया के तहत मो. शादाब के 7,500 रुपये वापस कराए।
26 फरवरी 2025 को पीड़ित के खाते में पूरी राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

- प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैनिक स्कूल में प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, प्रतिमा का हुआ अनावरण
- ऑपरेशन कनविक्शन: अवैध तमंचा और कारतूस रखने के मामले में आरोपी को 34 दिन के कारावास व जुर्माना
- विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना: आजमगढ़ में 1200 पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट, 20 जुलाई तक करें आवेदन
- आजमगढ़:नई किरण’ प्रोजेक्ट से 4 बिखरते परिवारों को मिला नया जीवन, आपसी समझौते से सुलझे विवाद
- पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार