Thu. Sep 24th, 2026

जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक, सम्भव अभियान में आज़मगढ़ प्रदेश में 8वें स्थान पर

शेयर जरूर कीजिए.


कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर की प्रगति और भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग के बाद 153 रिक्त विद्यालयों में से 111 विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट कर दिया गया है। शेष 42 विद्यालयों में केंद्रों के शिफ्ट न होने पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को संयुक्त सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पोषण ट्रैकर पर कम प्रगति पर नाराज़गी
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 5,31,756 लाभार्थियों के सापेक्ष मात्र 3,12,173 लाभार्थियों का ही ई-केवाईसी और फेस प्रमाणीकरण हुआ है। इस पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने पवई परियोजना में किसी सक्रिय मुख्य सेविका को प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी का चार्ज देने और बिलरियागंज व मार्टीनगंज परियोजनाओं को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
बैठक में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्षित 24 भवनों में से 23 पूर्ण हो चुके हैं। वर्ष 2022-23 में लक्षित सभी 04 भवन पूरे कर लिए गए हैं। जबकि 2023-24 में लक्षित 63 भवनों में से अब तक 45 का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

सम्भव अभियान में 8वीं रैंक
जिलाधिकारी ने बताया कि सम्भव अभियान के अंतर्गत आज़मगढ़ जनपद की प्रदेश में 8वीं रैंक आई है, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join Us

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *