आजमगढ़, 28 फरवरी 2025 – जनपद आज़मगढ़ पुलिस से आज 06 पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनकी विदाई समारोह का आयोजन पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और मोमेंटो देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों में तीन उप-निरीक्षक, एक लिडिंग फायरमैन, एक मुंशी आरक्षी चालक और एक फालवर शामिल हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सूची:
- उप-निरीक्षक रामकृपाल बाबू (पीएनओ- 862430814)
- उ0नि0 जयंती लाल भारती (पीएनओ- 862300254)
- रेडियो उप-निरीक्षक ओंकार नाथ राय (पीएनओ- 881020887)
- लिडिंग फायरमैन हरिश्चन्द्र चौहान (पीएनओ- 862321826)
- मु0आरक्षी चालक कृष्णा नन्द यादव (पीएनओ- 832161001)
- फालवर विकास (पीएनओ- 962050378)

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- Azamgarh News: ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, 23 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास
- Azamgarh News : सरायमीर थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना का खुलासा, दो अभियुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन/मिशन शक्ति में बड़ी कामयाबी, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 7 साल का कठोर कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माना
- ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जहरीली शराब विक्रय के मामले में आरोपी को सजा
- Azamgarh News : ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में बड़ी सफलता, जहरीली शराब विक्रेता को कारावास व 40 हजार रुपये जुर्माना